{"_id":"5b9be8b3867a557fe0598917","slug":"153694429019-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ और कर्मचारियों के बीच नहीं थम रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ और कर्मचारियों के बीच नहीं थम रहा विवाद
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी संघ और डीएसओ के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने डीएसओ के स्थानांतरण की मांग पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। संयुक्त कर्मचारी परिषद, राजकीय वाहन संघ के साथ ही जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भी हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।
जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी 11 सितंबर से डीएसओ के स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि डीएसओ जिला स्तरीय बैठकों में भी प्रतिभाग नहीं कर रही हैं। बैठकों में कर्मचारियों को भेजा जा रहा है और मनमाने ढंग से स्थानांतरण किए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ के स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा और गोपेश्वर के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर इंद्रदेव नौटियाल, महेंद्र सिंह, डीपी जोशी, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप रावत, संतोष कुमार, भगवती प्रसाद सती और बीना बिष्ट आदि मौजूद थे।