फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर में कांग्र्रेसियों ने फूंका वित मंत्री जेटली का पुतला

श्रीनगर में कांग्र्रेसियों ने फूंका वित मंत्री जेटली का पुतला

Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में कांग्र्रेसियों ने फूंका वित मंत्री जेटली का पुतला
श्रीनगर। विजय माल्या को विदेश भागने में मदद का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पाटी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोला पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा गया कि जब वित्त मंत्री जेटली को जानकारी मिल गई थी कि माल्या देश से भागने की फिराक में है, तो उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को सूचित क्यों नहीं किया? प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने जेटली के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव डीपी काला, जिला महामंत्री गणपति भट्ट, विजय रावल, हिमांशु अग्रवाल, हीरा लाल जैन, मुकेश अग्रवाल, शिव लाल, कमल रावत, इरफान और अख्तर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed