{"_id":"5b997a50867a557fe5100fa3","slug":"153678496020-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता में अंकित सेमवाल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता में अंकित सेमवाल रहा प्रथम
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । संस्कार योगशाला का चौथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित योग प्रतियोगिता में अंकित सेमवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को चौदहबीघा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व स्वामी भूपेंद्र गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुुुुभारंभ किया। योग प्रतियोगिता में अंकित सेमवाल ने प्रथम, वैभव रतूड़ी ने द्वितीय अंशिका भट्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। कहा कि नियमित योग के अभ्यास से शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। इस अवसर पर ढालवाला के पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह रावत, रामकृष्ण पोखरियाल, संस्कार योगशाला के संस्थापक बिष्णु जोशी, बीना जोशी, नवीन जोशी, गजेंद्र बिष्ट, मनीष उनियाल, विजय नौटियाल, कमलेश पैन्यूली, राघवेंद्र जोशी, सरोजनी भट्ट, रामी कुड़ियाल, जगदंबा जोशी आदि मौजूद थे।