{"_id":"5b993c49867a557ec074b266","slug":"153676908113-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने से पंचायत प्रतिनिधि नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने से पंचायत प्रतिनिधि नाराज
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और संचार के मुद्दे छाए रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पिछले चार साल में बीडीसी के माध्यम से दिए गए प्रस्तावों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। क्षेत्र पंचायत की बैठकें मात्रा खानापूर्ति तक सिमट गई हैं।
यहां ब्लाक सभागार में बुधवार को संपन्न बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत स्वीकृत व निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य में लोनिवि अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को पाखी-ह्यूंणा सड़क के निर्माण के लिए आंदोलनरत ग्रामीणों से मौके पर जाकर बात करने और जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
पैनी के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने कहा कि सलूड़-डुंग्रा सड़क से पैनी गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव की सुरक्षा के उपाय किए जाएं। मलारी के प्रधान आशीष ने मलारी में लोनिवि के निरीक्षण भवन में विद्युतीकरण की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह ने रैणी, सुभांई और रिंगी गांव में एएनएम की स्थायी तैनाती की मांग उठाई। बैठक में बीडीओ रमेश चंद्र, सांसद प्रतिनिधि राकेश भंडारी, विक्रम सिंह फरस्वाण आदि भी मौजूद थे।