{"_id":"5b9826d2867a55014118d7c3","slug":"1536698050122-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनमार्ग पर मिले 22 नए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनमार्ग पर मिले 22 नए अवैध कब्जे
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने दूनमार्ग पर 22 नए अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। मार्ग पर कुल 35 अतिक्रमण चिह्नित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध कब्जों पर मार्किंग भी की गई है। मंगलवार को लोनिवि की ऋषिकेश डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम देहरादून रोड पर पहुंची। टीम ने पूर्व में चिह्नित 13 अवैध कब्जों की मार्किंग की।
इसके बाद मार्ग पर विभागीय भूमि का सर्वे किया गया, जिसमें 22 नए अतिक्रमण सामने आए। टीम ने मौके पर ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। इसके साथ ही उन पर मार्किंग भी की गई। विभागीय टीम के दूनमार्ग पर मार्किंग के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच रहा। अपर सहायक अभियंता यूके गोयल ने बताया कि मार्ग पर करीब 35 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं। संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर समय दिया गया है।
नोटिस के माध्यम से उन्हें अतिक्रमण हटाने पर जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया कि विभाग की ऋषिकेश नगर में चार सड़के हैं, जिनमें दूनमार्ग, रेलवे रोड, हरिद्वार बाईपास रोड व बैराज-पशुलोक मार्ग शामिल हैं। सभी सड़कों पर करीब 350 अतिक्रमण पहले से ही चिह्नित हैं। कोर्ट के आदेश के बाद सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही नए अतिक्रमण भी चिह्नित किए जा रहे हैं।