{"_id":"5b97e539867a557ff9673ef1","slug":"153668125719-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। दस किलोमीटर पाखी-ह्यूणा-लांजी-पोखनी-द्वींग सड़क के निर्माण की मांग के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनरत ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को धरना स्थल पर हुई सभा में पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सती ने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीण आज भी गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर रहे हैं। इस मौके पर दिनेश सिंह राणा, भरत सिंह कुंवर, रमेश चंद्र, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।