फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में 140 बच्चे कुपोषित, सात बच्चे अतिकुपोषित

चमोली में 140 बच्चे कुपोषित, सात बच्चे अतिकुपोषित

Tue, 11 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
चमोली में 140 बच्चे कुपोषित, सात बच्चे अतिकुपोषित
गोपेश्वर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने जिला पंचायत सभागार में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ किया। डीएम ने बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने पर जोर भी दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कुपोषण के प्रति नगर में जन जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार देश में 38.4 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। राष्ट्रीय पोषण मिशन का लक्ष्य वर्ष 2022 तक इसमें 25 फीसदी तक कमी लाना है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले में 20.3 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, जिसमें से 140 बच्चे कुपोषित और सात बच्चे अति कुपोषित चिह्नित किए गए हैं। जिले के सभी 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से बच्चों का वजन, लंबाई की मापतौल के साथ ही पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस मौके पर सीएमओ तृप्ति बहुगुणा, जिला शिक्षाधिकारी नरेश कुमार, डीपीआरओ बीएस दुग्ताल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल आदि मौजूद थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक योगेश धस्माना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed