{"_id":"5b8ef104867a55487276a6bc","slug":"15360944545-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया बढ़ाने के बाद भी नहीं रुक रही ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया बढ़ाने के बाद भी नहीं रुक रही ओवरलोडिंग
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
किराये में बढ़ोतरी के बावजूद भी जौनसार बावर क्षेत्र की सड़कों पर चलने वाले छोटे वाहनों की ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब भी वाहनों में मानकों से अधिक सवारियां बिठाई जा रहीं हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों ने ओवरलोडिंग का विरोध कर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण मुकेश जोशी, कृपाल सिंह, प्रताप सिंह, प्रदीप राय, जनक सिंह चौहान, रणवीर सिंह, माया सिंह, गुमान सिंह आदि का कहना है एक सितंबर से वाहन चालकों ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। पूर्व में साहिया से विकासनगर तक का किराया 50 रुपये था, जो अब 60 रुपये हो गया है। इसके साथ ही विकासनगर से चकराता तक का वर्तमान किराया बढ़ कर 120 रुपये हो गया है। अंदरूनी मार्गों पर चलने वाले वाहनों में किराया दोगुना कर दिया गया है, जबकि पूर्व में परिवहन विभाग ने इसी शर्त के साथ किराया बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी कि क्षेत्र में चलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी। बावजूद इसके ओवरलोडिंग का खेल जारी है। कहा कि यूटिलिटी में लोगों को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है। इसका विरोध करने पर लोगों के साथ बदसलूकी की जाती है।
एआरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि यदि किराया बढ़ाए जाने के बाद भी ओवरलोडिंग की जा रही है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा।