फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल योजनाओं पर आपदा की मार

पेयजल योजनाओं पर आपदा की मार

Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं पर आपदा की मार

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बारिश से अभी तक पांच ब्लाकों में जलसंस्थान की 28 से अधिक पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे पानी चलाना भी जलसंस्थान के लिए चुनौती साबित हो रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों के अनुसार अभी क्षतिग्रस्त योजनाओं का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

जलसंस्थान डिवीजन कर्णप्रयाग पर गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल और कर्णप्रयाग ब्लाक की पेयजल योजनाओं के रखरखाव का जिम्मा है, लेकिन बारिश ने इन पेयजल योजनाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। स्थिति यह है कि थराली में प्राणमति में आए दिन पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो रही है तो देवाल में बारिश ने पेयजल लाइन बहा दी है। थराली और देवाल में पेयजल किल्लत बनी हुई है। गैरसैंण के सैंजी गांव की पेयजल योजना पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी चलाना भी विभाग के लिए सिरदर्द बना है। बारिश से अब तक नारायणबगड़ ब्लाक में 6, थराली में 5, देवाल में 5 कर्णप्रयाग में 11 और गैरसैंण में 1 पेयजल योजना आपदा की भेंट चढ़ गई है। इनकी मरम्मत के लिए करीब 63 लाख की दरकार है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी चलाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed