{"_id":"5b8ac45242c792465274be27","slug":"153582086915-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बाद खुला कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बाद खुला कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली/देवाल। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग शनिवार को करीब 10 घंटे बाद खुल पाया। बारिश के कारण मल्यापौड़ में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। वहीं देवाल-थराली मोटर मार्ग शनिवार को भी नहीं खुल पाया, जबकि देवाल मुंदोली मोटर मार्ग 8 दिन और बेराधार मोटर मार्ग 10 दिनों से बंद है।
शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर मल्यपौड़ में पहाड़ी से मलबा आ गया था। रात बारह बजे यहां सड़क बंद हो गई, जो शनिवार सुबह दस बजे खुल पाई। वहीं थराली-देवाल मोटर मार्ग चेपड़ों गदेरे और नंदकेशरी के पास बंद रहा। हालांकि लोक निर्माण विभाग नंदकेशरी के पास मलबा हटाने में जुटा हुआ है। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि सड़कें खोलने के लिए सभी स्थानों पर जेसीबी तैनात हैं, लेकिन लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने से परेशानी हो रही है।