{"_id":"5b8ac44d42c792466f4a26bc","slug":"15358208643-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचानात्मक शिक्षा के लिए प्रयासरत रही कनवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचानात्मक शिक्षा के लिए प्रयासरत रही कनवासी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापिका के पद पर सेवारत पुष्पा कनवासी का चयन गवर्नस टीचर्स अवार्ड के लिए हुआ है। गुणवत्तापरक और रचनात्मक शिक्षा के लिए पुष्पा कनवासी को यह अवार्ड पांच सितंबर को देहरादून में दिया जाएगा।
गौचर के बंदरखंड निवासी पुष्पा कनवासी ने 27 सितंबर 1985 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमखोली (पोखरी) से शिक्षण कार्य शुरू किया। महज एक माह बाद कनवासी का तबादला बंदरखंड प्राइमरी स्कूल में हो गया। पुष्पा की पदोन्नति 2006 में कन्या जूनियर हाईस्कूल सिदोली में हुई। अब पिछले पांच सालों से पुष्पा राजकीय बालिका इंटर कालेज नारायणबगड़ में तैनात हैं। पुष्पा ने बच्चों के लिए रचनाधर्मिता, लर्निंग कॉर्नर, बच्चों का कोना, बाल पत्रिका सहित कई शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कीं। कनवासी ने सम्मान का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी मनराल, पति जगदीश कनवासी और सहयोगी शिक्षक-शिक्षकाओं को दिया।