{"_id":"5b8ac44a42c7924646255da7","slug":"15358208605-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बाधित रहा मलारी हाईवे, सेना के वाहनों की आवाजाही रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बाधित रहा मलारी हाईवे, सेना के वाहनों की आवाजाही रही ठप
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र के गांवों को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे सलधार गांव के समीप मलबा और बोल्डर आने से दिनभर बंद रहा। हाईवे बंद होने पर लोगों के साथ ही सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी हाईवे खोलने में लगी रही, लेकिन देर शाम तक भी हाईवे नहीं खुल पाया।
शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से रात दो बजे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार गांव के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि बोल्डर व मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। रविवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।