{"_id":"5b8ac44342c792465040a341","slug":"153582085413-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा की एक झलक पाने को बेताब दिखे देवीभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा की एक झलक पाने को बेताब दिखे देवीभक्त
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। दशोली और बधाण की मां नंदा की डोली यात्रा गांव-गांव का भ्रमण करने के बाद कैलाश के लिए प्रस्थान कर रही है। गांवों में जगह-जगह देवीभक्त नंदा के जयकारों के साथ ही अपनी आराध्य देवी का फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। शनिवार को बधाण की मां नंदा की डोली मथकोट गांव से घाट बाजार होते हुए रात्रि प्रवास के लिए उस्तोली गांव पहुंची, जबकि दशोली की मां नंदा की डोली नारंगी गांव से होते हुए कुमजुग गांव पहुंची। मां नंदा की एक झलक पाने के लिए ग्रामीण बेताब दिखे। महिलाओं ने जागरों से मां नंदा का स्वागत किया। साथ ही भजन-कीर्तन भी किए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी दयाराम गौड़, मुंशीचंद्र, विनोद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, महिपाल सिंह, सुजान सिंह, मोहन सिंह, धर्म सिंह, प्रदीप, योगेश्वर, विपुल और अवतार सिंह आदि मौजूद थे।