{"_id":"5b8ac44042c792465274be24","slug":"153582085110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से नदी में गिरा व्यक्ति, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से नदी में गिरा व्यक्ति, नहीं मिला कोई सुराग
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। बनाला गांव का एक व्यक्ति नंदाकिनी नदी पर बनी अस्थायी पुलिया से फिसलकर नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने नदी किनारे उसकी खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।
शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मथुरा लाल (42) पुत्र चंदी लाल, गांव बनाला, घाट अपने घर जा रहा था। गांव के समीप नंदाकिनी पर बनी अस्थायी पुलिया से गुजरते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। मथुरा को नदी में गिरता देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन नदी का जलस्तर अधिक होने से उसका कुछ पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि देर शाम तक भी मथुरा लाल का कुछ पता नहीं लगा। अब रविवार को उसकी खोज की जाएगी।