{"_id":"5b86d46d42c792465f7cfa79","slug":"153556285019-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..नंदा तेरी डोली, कैलाश लिजौंला सजी-धजैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..नंदा तेरी डोली, कैलाश लिजौंला सजी-धजैक
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से बृहस्पतिवार को दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां यहां से विदा लेकर भक्तों के साथ कैलास के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा होंगी। बुधवार को ध्याणियों ने मंदिर परिसर में नंदा तेरी डोली, कैलास लिजौला सजी-धजैक... जैसे जागरों से मां नंदा का आह्वान किया। वहीं, कुरुड़ गांव में चल रहे तीन दिवसीय श्रीनंदा लोकजात मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
28 अगस्त को दशोली और बधाण की मां नंदा कैलाश जाने के लिए कुरुड़ मंदिर के गर्भगृह से मंडप में स्थापित हुई थीं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मुंशी चंद्र गौड़, योगेश्वर प्रसाद, राकेश, कन्हैया प्रसाद, मंशाराम, मनोहर, सत्य प्रसाद, धनीराम और राजेश गौड़ ने गणेश पूजा के बाद मां नंदा की पूजा की। बुधवार को दिनभर मंदिर में मां नंदा की विशेष पूजा की गई। ध्याणियों ने मां नंदा को शृंगार सामग्री भेंट की तो दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इधर, कुरुड़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय नंदा लोकजात सांस्कृतिक मेले के दूसरे दिन चरबंग, सैंती, फाली, लुंतरा, उस्तोली, फरखेत, नारंगी, रामणी, बांजबगड़, मोख तल्ला, मोख मल्ला और कनोल गांव आदि के महिला और युवक मंगल दलों ने जय माता नंदुला तू दैणी ह्वै जैई..., लछिमा जोस्यांणी लछिमा कुरूड़ का मेला..., खोली का गणेश की जय बोला, मोरी का नारैण की जय बोला..., गजे सिंह राणा, हाट निजाणो, गजे सिंह आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, शंभू प्रसाद पांडे, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल, सुखवीर रौतेला, संध्या देवराड़ी, अब्बल सिंह, शिव लाल स्नेही, देवेश्वरी और गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन प्रकाश गौड़ ने किया।