फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढुंढप्रयाग के समीप राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण

ढुंढप्रयाग के समीप राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 29 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ढुंढप्रयाग के समीप राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण
कीर्तिनगर। तहसील प्रशासन ने नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने ढुंढप्रयाग के समीप निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से कीर्तिनगर तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू किया। एसडीएम नूपुर वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ढुंढप्रयाग के समीप स्थित कूड़ाघर के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान निर्माणाधीन भवन को तोड़ा गया। एसडीएम नूपुर वर्मा ने कहा कि कीर्तिनगर नए और पुराने पुल सहित बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने जबरन सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। विभाग अवैध कब्जों को चिहिृृत कर रहा है। कहा कि सरकारी भूमि कब्जाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में तहसीलदार हरिहर उनियाल, राजस्व निरीक्षक सबल सिंह कठैत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत वासुदेव डंगवाल और राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र खत्री आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed