फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड को मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड

तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड को मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड को मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रीलंका में दूसरे साउथ एशियन गेम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ ने बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय खेल विकास बोर्ड की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छह गोल दागे। उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि भारतीय फुटबॉल टीम ने 25 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, फ्रांस, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन

बताया कि भारतीय टीम ने पहले मैच में फ्रांस को हराया। जिसके बाद श्रीलंका, मलेशिया और बांग्लादेश के साथ हुए मुकाबलों में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कराकर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम कोई गोल नहीं कर पाई, जिसके बाद पैनल्टी शूट में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया। अभिषेक रांगड़ के बेहतरीन प्रदर्शन पर निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के प्रबंधक जोध सिंह व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी ने उन्हें शानदार जीत के लिए फोन पर बधाई दी। गौरतलब है कि खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ पूर्व में निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के छात्र रहे हैं, जो वर्तमान में भट्टोंवाला स्थित अमर ज्योति विद्यालय में खेल शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed