{"_id":"5b7311ae42c7927239708d31","slug":"15342678131617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में बंद पड़ी 17 सड़कें, मीलों दूरी पैदल चल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में बंद पड़ी 17 सड़कें, मीलों दूरी पैदल चल रहे ग्रामीण
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश से मलबा आने से चमोली जिले में 17 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सलूड़ और डुंग्रा गांव को यातायात से जोड़ने वाली जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा सड़क तीन दिनों से बंद है। ग्रामीण करीब सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जोशीमठ बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, बिरही-निजमूला-पगना सड़क बंद होने से पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांव के ग्रामीण जंगल के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी ने निजमूला सड़क का निरीक्षण किया और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर आए बोल्डरों को कंप्रेशर मशीन से तोड़ने के निर्देश दिए।