{"_id":"5b730fd242c7926ec635433a","slug":"153426733816-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की जद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की जद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। लगातार बारिश से तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूस्खलन की जद में आ गया है। साथ ही अस्पताल के नीचे संचालित बाजार को भी खतरा हो गया है। मंगलवार सुबह बारिश के कारण मुख्य बाजार में एक विशालकाय पेड़ और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। बाद में पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से किसी तरह मलबा और पेड़ हटाकर यहां आवागमन सुचारु किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, बलराम बहुगुणा, उमेश प्रसाद, प्रेम बुटोला ने बताया कि अस्पताल के नीचे हो रहे भूस्खलन से अस्पताल के साथ ही बाजार को भी खतरा हो गया है। व्यापारियों ने यहां सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की।