फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारी बारिश में जिला अस्पताल परिसर का बीस मीटर हिस्सा दरका

भारी बारिश में जिला अस्पताल परिसर का बीस मीटर हिस्सा दरका

Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में जिला अस्पताल परिसर का बीस मीटर हिस्सा दरका

विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश के कारण गोपेश्वर जिला अस्पताल के आवासीय परिसर का करीब बीस मीटर हिस्सा टूटकर नीचे बाईपास मार्ग पर आ गया, जिससे रातभर अस्पताल और आवासीय परिसर में अफरा-तफरी मची रही। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने पांच घंटे अस्पताल की ओपीडी में काटी। जब बारिश रुकी तब वह अपने कमरों में लौटे। परिसर का हिस्सा टूटने से अस्पताल के दो भवन, स्वजल परियोजना कार्यालय और एक मेडिकल स्टोर के भवन को खतरा हो गया है।

सोमवार रात को साढ़े नौ बजे हुई मूसलाधार बारिश से जिला अस्पताल के आवासीय परिसर का करीब बीस मीटर हिस्सा टूटकर नीचे बाईपास मार्ग पर आ गया। यह देख चिकित्सक और अस्पताल कर्मी परिवारों के साथ रात दस बजे कमरों को छोड़कर अस्पताल के ओपीडी में चले गए। जब सुबह तीन बजे बारिश थमीं, तब जाकर वे कमरों में लौटे। मंगलवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर एसडीएम (सदर) परमानंद राम को शीघ्र आवासीय भवन खाली कराने के निर्देश दिए। परिसर क्षतिग्रस्त होने से स्वजल परियोजना के भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। परियोजना का एक शौचालय भी भूस्खलन से तिरछा हो गया है। सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा ने डीएम को बताया कि आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने इसके ट्रीटमेंट के लिए बजट की मांग की। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि क्षतिग्रस्त परिसर का शीघ्र सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed