{"_id":"5b730fc142c7926e57094643","slug":"153426732113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय श्रावणी पर्यावरण-पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय श्रावणी पर्यावरण-पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला हुआ संपन्न
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक के असेड़ सिमली के जाखोलीसैंण में आयोजित तीन दिवसीय श्रावणी पर्यावरण, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक प्रदीप बुटोला ने जय बदरी केदार नाथ..., हेमा करांसी के मेरी बामणी..., गिर गेंदुआ, दिनेश नेगी के फिर बजे दे मुरली... गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सराहनीय रहे। मेले के समापन पर मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप पटवाल ने कहा कि मेलों के आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली और आपसी सौहार्द में वृद्धि होती है। उन्होंने इस दौरान मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं और लोक गायकों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोदांबरी देवी, देवेंद्र बुटोला, जीत सिंह बुटोला, भगत सिंह, गुड्डी देवी और विमला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।