फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

पौने सात लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, तीर्थनगरी से नीलकंठ तक रही हर-हर महादेव की गूंज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। श्रावणी शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को करीब पौने सात लाख श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किए और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष के साथ बीते बुधवार मध्यरात्रि से पौराणिक शिवधाम में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर के समय मंदिर क्षेत्र में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को डेढ़ किमी. तक लंबी लाइनें देखी गईं। उधर देर रात प्राचीन शिवालय में श्रावणी शिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
श्रावणी शिवरात्रि पर्व पर प्राचीन शिवालय में बुधवार देर रात से ही प्राचीन नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ने लगा था। रात करीब एक बजे से कांवड़िए कतारबद्ध होकर जलाभिषेक की तैयारी करने लगे थे। मंदिर समिति की ओर से ब्रह्म मुहूर्त में ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन और जलार्पण का सिलसिला बृहस्पतिवार को सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थनगरी पहुंचे शिवभक्तों ने विभिन्न गंगाघाटों पर मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई और गंगा जल भरकर प्राचीन शिवालय की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। शिवभक्त मणिकूट पर्वत श्रंखलाओं को बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान करते हुए नीलकंठ धाम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 6,62,600 से अधिक शिवभक्तों ने नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। श्रावण मास की यात्रा में अब तक नीलकंठ धाम पहुंचने वालों की संख्या 42.43 लाख पहुंच चुकी है। जबकि अभी चांद्रमास के अनुसार श्रावण मास के दो सोमवार शेष हैं। ऐसे में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्ष के मुकाबले अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। वर्ष 2017 की श्रावण यात्रा में करीब 60 लाख श्रद्धालु नीलकंठ धाम में जुटे थे।

तीर्थनगरी क्षेत्र के शिवालयों में भी रही भीड़
श्रावणी शिवरात्रि पर नगर के प्राचीन शिवालयों में काफी संख्या में शिवभक्तों से दर्शन और जलाभिषेक किया। इस दौरान प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर, श्रीचंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, मुनिकीरेती स्थित श्रीअभिनव चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, स्वर्गाश्रम स्थित श्रीरामेश्वर मंदिर आदि प्राचीन शिवालयों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed