फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बंगाली खाला उफनाया, सहम लोग

बंगाली खाला उफनाया, सहम लोग

Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बंगाली खाला उफनाया, सहम लोग
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा बड़कोट के दुजियावाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक बरसाती बंगाली खाले में ऊफान आ गया, जिससे नाले के समीप बसे करीब तीन दर्जन परिवार के घरों तक भी पानी पहुंचा। हालांकि, किसी परिवार के घर में पानी घुसने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र खाले के पानी से जलमग्न हो गया। रानीपोखरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़कोट के दुजियावाला इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक पहाड़ से बंगाली खाले में अत्यधिक मात्रा में पानी आ गया। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद उसका पानी समीप बसे परिवारों के घर पहुंचते ही लोग खौफ में आ गए।

इसी बीच खाले के उफान को देखते हुए कुछ लोग घरों से सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। खाले का पानी दुजियावाला में आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा, जिससे केंद्र जलमग्न हो गया। देर शाम खाले का जलस्तर घटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रानीपोखरी न्याय पंचायत प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा ने बताया कि परिवारों के घरों तक पानी पहुंचा था, मगर किसी भी घर में पानी नहीं घुसा। बताया कि इस बाबत संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया गया था। नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम में इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली। क्षेत्र के लेखपालों ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। बावजूद ऐसा है, तो क्षेत्र में स्थिति का अपडेट लेने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed