फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में दस घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

लामबगड़ में दस घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में दस घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब दस घंटे बंद रहा। मंगलवार को तड़के तीन बजे मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था, जो दोपहर में करीब एक बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। हाईवे खुला तो पांडुकेश्वर में रोके गए करीब 550 तीर्थयात्री बदरीनाथ के लिए रवाना हुए, जबकि बदरीनाथ धाम से लौट रहे 546 तीर्थयात्री लामबगड़ बाजार से गंतव्य को रवाना हुए।

लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां बारिश होने पर सड़क मलबे में तब्दील हो रही है। मंगलवार को तड़के तीन बजे भारी बारिश के दौरान चट्टान से छिटका मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हाईवे बंद होने पर गोविंदघाट थाना पुलिस ने यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ बाजार में रोक लिया। सुबह छजे से मेकाफेरी कंपनी के मजदूर और मशीनों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। दोपहर तक रुक-रुककर भारी बारिश होने पर हाईवे नहीं खुल पाया। दोपहर को बारह बजे बारिश धीमी होने पर हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका। गोविंदघाट थाने के थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वार का कहना है कि लामबगड़ में बारिश होने पर चट्टान से मलबा हाईवे पर आ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed