{"_id":"5b5f75544f1c1b3b5a8b7f0d","slug":"153298260612-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से खुला स्कूल, अभिभावकों ने डीईओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से खुला स्कूल, अभिभावकों ने डीईओ से की शिकायत
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
अभिभावकों के आए दिन होने वाले हंगामे के बाद भी जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो पा रहा है। आए दिन शिक्षक देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। सोमवार को चकराता प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खनाड़ के ताले देरी से खुले। इस पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमलता भट्ट से की। शिकायत पर शिक्षाधिकारी ने स्कूल में तैनात दोनों शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में एक सहायक अध्यापक समेत एक शिक्षा मित्र की तैनाती की गई है। लेकिन, दोनों शिक्षक देरी से स्कूल पहुंचते हैं। इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ता है। दोनों शिक्षक बारी-बारी से स्कूल में आते हैं। स्कूल में 22 छात्र अध्ययनरत हैं। पूर्व में कई बार मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन, हर बार कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है। गंभीर चौहान, गजेंद्र जोशी, कुलदीप चौहान, सतपाल चौहान, जुमान चौहान आदि का कहना है कि यदि शिक्षकों की कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
उप शिक्षाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों का वेतन काटा जाएगा।