{"_id":"5b5f73804f1c1bab7d8b596a","slug":"153298213717-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से संवाई में पेयजल लाइन और सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से संवाई में पेयजल लाइन और सड़क क्षतिग्रस्त
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
भूस्खलन से ग्राम पंचायत संवाई में पेयजल लाइन और मकानों को खासा नुकसान पहुंचा है। साथ ही गांव को जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल लाइन टूटने से ग्रामीणों को करीब आधा किमी दूर स्थित गड्ढे से पानी ढोना पड़ रहा है। भूस्खलन से ग्रामीणों की छानियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत की प्रधान उजला देवी ने तहसील प्रशासन से गांव के नीचे शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने के साथ ही पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान उजला देवी ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण गांव में पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गांव निवासी अर्जुन वर्मा के घर के नीचे भूस्खलन का खतरा खड़ा हो गया है। उनके घर में दरारें तक पड़ चुकी हैं। साथ ही भूस्खलन से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला रास्ता भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों की नींद उड़ जाती है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आधा किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से क्षति के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।