{"_id":"5b5ca6494f1c1b47748b750a","slug":"153279853211-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने सिस्टम को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने सिस्टम को दिखाया आईना
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज के छात्रावास पर संचालित यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने यहां सिस्टम को आइना दिखाया है। करीब दस लाख खर्च कर विभाग जिस मैदान को ठीक नहीं बना पाया, उसे यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने एक माह में खेलने लायक बना दिया है। यूथ फाउंडेशन के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
नगर में युवाओं और बच्चों को खेलने के लिए एक मात्र राजकीय इंटर कालेज का खेल मैदान है। वर्ष 2010 में स्थानीय लोगों की मांग पर यहां मैदान के सुधारीकरण और विस्तारीकरण के लिए तत्कालीन सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने 10 लाख की स्वीकृति दी। वर्ष 2014 में खेल मैदान का विस्तारीकरण और सुधारीकरण सिर्फ फाइलों में हुआ जबकि धरातल पर यहां मैदान में गड्ढे, मलबा और पत्थर पड़े हैं जिससे मैदान खेलने लायक नहीं रह गया था। ऐसे में एक माह पूर्व जीआईसी के छात्रावास पर रह रहे यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने मैदान के सुधारीकरण का बीड़ा उठाया। यूथ फाउंडेशन के प्रदीप रावत ने बताया कि फांउडेशन के 100 से अधिक युवाओं ने मैदान को समतलीकरण, पानी की निकासी के साथ ही पत्थर और मलबे को हटाकर खेलने लायक बनाया है। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, खेल शिक्षक प्रदीप भंडारी सहित अन्य ने युवाओं के पहल की सराहना की है।