{"_id":"5b5ca6404f1c1b19208b73e7","slug":"15327985232-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ और हिमनी में लगेंगे मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ और हिमनी में लगेंगे मोबाइल टावर
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के चौड़ और हिमनी गांव में जल्द ही मोबाइल टावर स्थापित होंगे। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों को दूरसंचार सुविधा मिल सकेगी। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने बताया कि पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के प्रयास से ब्लाक के चौड़ और हिमनी में रिलायंस जियो कंपनी मोबाइल टावर लगाएगी। शुक्रवार को जियो के इंजीनियर पुष्कर सिंह ने चौड़ गांव पहुंचकर भूमि का चयन किया गया, जबकि हिमनी में 29 जुलाई को भूमि का चयन किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन दानू, दीपा जोशी, खिलाप सिंह, रघुवीर सिंह, झगड़ सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद बागड़ी और रमेश गड़िया आदि मौजूद रहे।