फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंद्रग्रहण के लिए मध्याह्न में बंद हुए मंदिरों के कपाट

चंद्रग्रहण के लिए मध्याह्न में बंद हुए मंदिरों के कपाट

Sat, 28 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के लिए मध्याह्न में बंद हुए मंदिरों के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

सदी के सबसे लंबे समयांतराल के चंद्रग्रहण के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद सूतक लगने पर तीर्थनगरी के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए। इस दौरान ग्रहणकाल समाप्त होने तक लोगों ने मंदिरों समेत विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, यज्ञ आदि आयोजन कर भगवान का गुणगान किया। दोपहर करीब दो बजे सभी मंदिरों के कपाट सूतक लगते ही ग्रहणकाल के लिए बंद कर दिए गए। देर रात इस सदी का सबसे लंबा खग्रास चंद्रग्रहण 11 बनकर 55 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर 51 मिनट पर संपन्न हुआ।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉ. चंडी परसाद घिल्डियाल ने बताया कि मंत्र, यंत्र साधना की दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण रहा। बताया कि ऐसे कई महत्वपूर्ण यंत्रों को ग्रहणकाल में सिद्ध करने से लोगों को सभी मनोरथों की प्राप्ति होती है। बताया गया कि साफ सफाई के बाद ब्रह्ममुहूर्त में सभी मंदिरों के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed