{"_id":"5b5b875f4f1c1b46748b7621","slug":"153272508111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पर्व पर बच्चों ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पर्व पर बच्चों ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
गुरु पर्व पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बच्चों ने गुरुजनों को उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षकों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने बच्चों को बताया कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी बढ़कर है। इस मौके पर गायक साहब सिंह रमोला, गिरीश चंद्र, मीनाक्षी राणा, प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, शालिनी भंडारी, शिवानी पंवार, कृतिका नेगी, मंजू देवी, आशुतोष कुड़ियाल, दीपिका पंत आदि मौजूद थे।
बाबा काली कमली संस्कृत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान व्यास पूजन व गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर छात्रों ने संस्कृत में गुरु की महिमा व संस्कृत गीत गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर संस्कृत भारती के जिलाध्यक्ष शिक्षाविद् योगेश्वर प्रसाद ध्यानी ने गुरु की महिमा के वर्णन के साथ ही ग्रंथों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीशचंद्र पांडे, गीता पांडे, अनुपदीय पंत, विकास कोठारी आदि मौजूद थे।
वाईबीसी वैदिक फाउंडेशन की ओर से मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें रुद्र महायज्ञ हुआ। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमुद सामंत्रेय ने बताया कि संस्था की ओर से गुरु पर्व पर देश के विभिन्न प्रांतों, तीर्थ स्थानों में विश्व शांति और सनातन धर्म के उत्थान व आध्यात्मिक विकास के लिए वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर के श्रीमहंत स्वामी डॉ. रामेश्वर दास, आचार्य प्रसन्न सामवेदी, निहार सामत्रेय आदि मौजूद थे।