{"_id":"5b58e3764f1c1b48748b7028","slug":"15325520495-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर वाहन सीज कर होगा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग पर वाहन सीज कर होगा मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। एआरटीओ ने ऑटो-थ्रीव्हीलर यूनियनों को यात्रा के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। ओवरलोडिंग पर संबंधित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय सवारियों के लिए आरक्षित वाहनों की सूची भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हरिद्वार बाईपास स्थित सहायक संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने क्षेत्र के ऑटो-थ्रीव्हीलर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यूनियन के सदस्यों को जारी शासनादेश से अवगत कराया। बताया कि शुक्रवार से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा के दौरान वाहनों में सवारी बैठाने के मानकों का उल्लंघन करने पर वाहनों को सीज कर परमिट निरस्त किया जाएगा। वाहन में ओवरलोडिंग पकड़े जाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
एआरटीओ ने यूनियन से स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किए जाने वाले ऑटो व थ्री-व्हीलर की सूची जल्द संभागीय परिवहन कार्यालय में देने के निर्देश दिए। बताया कि सूची मिलने के बाद संबंधित वाहनों पर स्थानीय सवारी के लिए रिजर्व होने की स्टीकर लगाए जाएंगे। इन वाहनों में कांवड़ियों को बैठाने पर वाहन चालक का चालान किया जाएगा। मौके पर विक्रम मालिक एवं चालक एसोसिएशन मुनिकीरेती के अध्यक्ष सुनील कुमार, तपोवन यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, वीरेंद्र सजवाण, प्रवीन नौटियाल, अमित पाल, आदेशराम कश्यप आदि मौजूद थे।