{"_id":"5b50cb9d4f1c1b52748b5cd6","slug":"153202165719-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए ईई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए ईई को घेरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। दूषित पानी की सप्लाई होने पर बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल पीपलकोटी से जुड़े व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा गया कि पीपलकोट बाजार में 30 जून से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
बृहस्पतिवार को पीपलकोटी के लोग सुबह करीब ग्यारह बजे जुलूस की शक्ल में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए लोगों ने पीपलकोटी बाजार और आसपास के गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह ने कहा कि बाजार के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन के मुख्य स्रोत पर फिल्टर की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश होने पर मिट्टीयुक्त पानी नलों में सप्लाई हो रहा है। दूषित पानी के उपयोग से उपभोक्ता बीमार हो रहे हैं। पीपलकोटी बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब का यात्रा पड़ाव है, जिससे तीर्थयात्री भी पानी के लिए भटक रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि यदि शीघ्र संस्थान की ओर से नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं की जाती तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता पीके सैनी ने शुक्रवार को जेई के नेतृत्व में पीपलकोटी में टीम भेजकर पानी की समुचित व्यवस्था और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री प्रकाश शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह आदि मौजूद थे।