फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि में डीएसडब्ल्यू पद पर किया गया बदलाव

गढ़वाल विवि में डीएसडब्ल्यू पद पर किया गया बदलाव

Wed, 18 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में डीएसडब्ल्यू पद पर किया गया बदलाव
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में डीएसडब्लयू प्रो. सुरेखा डंगवाल के स्थान पर प्रो. पीएस राणा नियुक्त किए गए हैं। जबकि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने इस बदलाव को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इधर, कुलपति का कहना है कि प्रो. डंगवाल को कार्यवाहक के तौर पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू पद पर बदलाव किया गया। डीएसडब्ल्यू पद पर बदलाव संबधी इस आदेश पर 10 जुलाई की तिथि अंकित की गई है। हालांकि इस पद पद पर प्रो. पीएस राणा ने बुधवार को तैनाती दी है। वहीं प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बदलाव के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी न होने की बात कही है। प्रो. सुरेखा डंगवाल गढ़वाल विवि की पहली महिला डीएसडब्ल्यू होने के साथ की कुशल प्रशासक के रूप में जानी जाती रही हैं। उन्हें हटाए जाने पर विभिन्न छात्र संगठनों सहित कर्मचारियों व शिक्षकों ने भी हैरानी जताई है। डंगवाल का कहना है डीएसडब्ल्यू पद पर गलत प्रक्रिया के तहत बदलाव किया गया है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। विवि प्रशासन को हटाए जाने का कारण बताना चाहिए था। कार्यवाहक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि प्रो. सुरेखा डंगवाल कार्यवाहक के तौर पर इस पद पर तैनात थी। अब उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी प्रो. राणा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed