फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झलिया गांव के ग्रामीणों ने स्कूल और पंचायत घर में ली शरण-compat

झलिया गांव के ग्रामीणों ने स्कूल और पंचायत घर में ली शरण-compat

Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
झलिया गांव के ग्रामीणों ने स्कूल और पंचायत घर में ली शरण-compat

विज्ञापन
देवाल। विकासखंड के दूरस्थ गांव झलिया में बारिश से कई आवासीय घरों में मलबा घुसने नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक खतरे की आशंका से ग्रामीण स्कूल और पंचायत घर में शरण लिए हुए हैं।

झलिया निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह दानू ने बताया कि गांव के ठीक ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। मार्च माह में भी यहां भूस्खलन होने से कई घरों में मलबा घुस गया था। तब लोग यहां से छानियों में चले गए थे, लेकिन सोमवार रात्रि को बारिश से कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। लोगों ने घरों को छोड़कर स्कूल और पंचायत घर में शरण ली हुई है। दानू ने बताया कि मामले में सीएम और डीएम को ज्ञापन भेजा गया है। हालांकि थराली के एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि गांव से अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन संबधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को मौके के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed