{"_id":"5b4e22034f1c1b07788b4685","slug":"153184716815-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मुन्नी देवी शाह पहुंची ढाडरबगड़, प्रभावितों का हालचाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मुन्नी देवी शाह पहुंची ढाडरबगड़, प्रभावितों का हालचाल जाना
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सोल पट्टी के रतगांव क्षेत्र में रविवार रात को बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने विधायक मुन्नी देवी शाह प्रभावित क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने प्रभावितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मंगलवार सुबह थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह थराली से डुंग्री के लिए रवाना हुईं, लेकिन प्राणमति में सड़क बंद होने से उन्हें थराली लौटना पड़ा। इसके बाद तहसील मुख्यालय पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एसडीएम रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने अधिकारियों को सड़क को तेजी से खोलने, बिजली और पेयजल की सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही। दोपहर बाद विधायक सोल क्षेत्र के लिए रवाना हुईं। यहां कई जगह वाहन बदलने और तीन किमी पैदल चलने के बाद शाम पांच बजे ढाडरबगड़ पहुंची। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर सभी प्रभावितों को सहायता देने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों के निर्माण को जल्द करने की बात कही। इस दौरान कमलेश सती सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और प्रभावित मौजूद थे।