{"_id":"5b4a601f4f1c1b58488b4ab5","slug":"15316009249-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से छात्रावास में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से छात्रावास में पानी का संकट
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
गूंडा गांव स्थित बालिका छात्रावास में एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। मजबूरी में छात्राओं को 500 मीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी ढोना पड़ता है। जिससे छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से छात्राओं का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल जाता है।
राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गूंडा गांव में छात्राओं के लिए छात्रावास खोला गया है। इस छात्रावास में ड्रॉप आउट छात्राएं रहती हैं। वर्तमान में यहां 100 छात्राएं हैं, लेकिन एक सप्ताह से छात्रावास में पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिसके चलते छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह उठते ही छात्राओं को पानी के लिए हैंडपंप की दौड़ लगानी पड़ती है। प्रधानाचार्य देव सिंह ने बताया कि मामले में विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस सजवाण ने बताया कि लो प्रेशर के कारण पानी नहीं चढ़ पा रहा है। रविवार तक पेयजल आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।