{"_id":"5b4394404f1c1bb6248b54aa","slug":"15311555181231-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायत निवारण शिविर में 31 शिकायतें हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायत निवारण शिविर में 31 शिकायतें हुई दर्ज
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में 31 शिकायतें दर्ज की र्गइं। डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए।
जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में नौली के प्रधान एवं वन पंचायत सरपंच ने 16 वर्ष बाद भी हापला-कलसीर-नौली-धोतीधार मोटर मार्ग का काम पूरा न होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मार्ग न बनने से हापला, कलसीर, नौली व धोतीधार के ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल घाट के पीटीए पदाधिकारियों ने गणित व विज्ञान के शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। सिवाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए अधिकृत भूमि का मुआवजा वास्तविक मालिक को देने की मांग की। मोहनखाल के लोगों ने क्षेत्र में पीएनबी बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।