फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जाख-थापला लिंक मोटर मार्ग निर्माण से मिलेगी सुविधा

जाख-थापला लिंक मोटर मार्ग निर्माण से मिलेगी सुविधा

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जाख-थापला लिंक मोटर मार्ग निर्माण से मिलेगी सुविधा
श्रीनगर। कठूली-डंगूतोली मोटर मार्ग (जाख-थापला लिंक) के निर्माण से खंडाह क्षेत्र के लगभग 12 से अधिक गांवों का ब्लॉक मुख्यालय खिर्सू से सीधा संपर्क हो जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से खिर्सू की लगभग साढ़े 18 किलोमीटर दूरी कम होने के साथ ही जिला मुख्यालय पौड़ी से भी यातायात संपर्क होगा। लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर, विकासखंड खिर्सू के जाख गांव से थापला के बीच लगभग 1.75 किमी सड़क निर्माण कर रहा है। सड़क निर्माण से जहां कठूली, चौबट्टा और थापला समेत अन्य इलाकों के लोगों को आसानी होगी वहीं, जाख, थापला (निचला हिस्सा), चिमलासू, असिंगी, दांदणी और चमराड़ा आदि गांवों की जनता सीधे अपने ब्लाक मुख्यालय पहुंच सकेगी। वर्तमान में यहां की जनता को खिर्सू जाने के लिए पहले श्रीनगर या सुमाड़ी आना पड़ता है। ग्रामीणों को लगभग 47 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे ही जिला मुख्यालय जाने के लिए खंडाह से पौड़ी जाना पड़ता है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को इस लंबे फेर से नहीं गुजरना पड़ेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि वर्तमान में श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग के खंडाह से जाख तक सड़क बनी हुई है। जबकि पौड़ी-खिर्सू मोटर मार्ग पर (खिर्सू से 1 किमी पहले) थापला तक लगभग साढ़े 8 किलोमीटर सड़क बनी हुई है। जाख से थापला को जोड़ने के लिए पौने दो किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि सड़क निर्माण से गांव लिंक हो जाएंगे और ब्लाक मुख्यालय की दूरी घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed