{"_id":"5b3e84864f1c1b07278b4cca","slug":"153082381316-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़के खुली तो पांच हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़के खुली तो पांच हुई बंद
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सड़क पर मलबा गिरने से कई गांवों का संपर्क कटा
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
लोनिवि (पीएमजीएसवाई) ने बृहस्पतिवार को दो दिन पूर्व बंद हुए चार संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल कराया ही था कि बारिश के बीच एक बार फिर पांच अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़क पर मलबा गिरने से करीब 50 गांव का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए चार-पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को लोनिवि ने जेसीबी लगा साहिया-क्वानू-मलेथा, रड़ू-मुंधोल, धोइरा-देऊ और कोठा बैंड-आरा मार्ग पर यातायात बहाल करा दिया। लेल्टा-मंडोली संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। वहीं क्षेत्र के अन्य हिस्सों में हुई बारिश के चलते पजिटि-ऊभरेऊ, माख्टी, लेल्टा-मंडोली, बेसोगीलानी और मंगरोली संपर्क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जिससे इन सड़कों से जुड़े ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अवर अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि बंद हुए मार्गों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द सभी मार्गों पर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।