{"_id":"5b32782c4f1c1bfa6e8ba05e","slug":"15300342211-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक, उसकी पत्नी व बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक, उसकी पत्नी व बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसडीएम मायादत्त जोशी ने तहसील में कार्यरत वाहन चालक तथा उसकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम ने वाहन चालक पर जान से मारने धमकी देने सहित सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।
सोमवार को तहसील परिसर में चालक पद पर तैनात गोकुल गोस्वामी व एसडीएम के नायब नाजिर कमल पटवाल के बीच विवाद हो गया था। चालक गोकुल गोस्वामी का आरोप था कि नायब नाजिर ने शराब के नशे में उनके साथ गाली गलौज की। चालक ने इस संबंध में एडीएम से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम ने नायब नाजिर का अवकाश निरस्त कर पुलिस को नायब नाजिर का मेडिकल कराए जाने के निर्देश दिए, लेकिन मंगलवार को एसडीएम माया दत्त जोशी ने वाहन चालक गोकुल गोस्वामी उसकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसडीएम की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि चालक ने परिवार सहित एसडीएम कार्यालय में उनके साथ अभद्रता की। बताया कि नायब नाजिर कमल पटवाल पर कार्रवाई की मांग के लिए चालक परिवार सहित मेरे कार्यालय में आया था। इस दौरान चालक गोस्वामी ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के साथ ही आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी। एसडीएम ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध प्रदान करने की मांग भी की है। कोतवाल एनएसस बिष्ट ने कहा कि जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने तथा सदोष परिरोध (रास्ता बंद करने) के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।