फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार दिन बाद न मासूम मिली न गुलदार

चार दिन बाद न मासूम मिली न गुलदार

Mon, 18 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद न मासूम मिली न गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

नेपालीफार्म स्थित ठाकुरपुर में पांच साल की मासूम निर्जला को गुलदार उठा ले जाने के बाद अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं आदमखोर गुलदार की तलाश में तैनात शूटरों के हाथ घटना के चार दिन बाद भी खाली हैं। वारदात को अंजाम देने वाले स्थान पर बने मचान पर इंतजार कर रहे शूटरों को हर बार की तरह इस बार भी शातिर आदमखोर चकमा देकर घटना के बाद दोबारा घटना स्थल पर नहीं लौटा, जिसके चलते दहशतजदा ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों में लगातार खौफ बना हुआ है।
रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि कैमरा ट्रैप लगातार चेक किए जा रहे हैं, मगर गुलदार अभी तक कहीं नजर नहीं आया। गुलदार की तलाश में अलग-अलग जगह टीमें बिठाई हुई हैं। इससे पहले भी डांडा चौकी में हुई वारदात में गुलदार 15 दिन बाद दूसरी बीट में दिखाई दिया था। लगातार बरसात के चलते भी इस मामले में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
राजाजी की सीमा से सटे गांवों में रहने वाला हर ग्रामीण परिवार सिलसिले वार वारदात से दहशत में जीने को मजबूर है। पार्क प्रशासन की ओर से हर वारदात के बाद आदमखोर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन आदमखोर का पकड़ना दूर वह टीमों को कहीं नजर ही नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान खांडगांव

राजाजी की मोतीचूर रेंज में बीस वारदातों को अंजाम देने वाले गुलदार खुलेआम आबादी में आ रहे हैं। पिछली बार हुई 19वीं वारदात के बाद से आदमखोर को मारने के आदेश जारी हुए 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी आदमखोर नहीं मारा गया। बड़े शहरों में एक-दो वारदातों पर ही शीघ्र एक्शन लिया जाता है।
- राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, ग्रामीण प्रतीतनगर

रेंज की पूरी टीमें मचानों पर बैठकर लगातार काम कर रहीं हैं। फिलहाल गुलदार कैमरा ट्रैप में नजर नहीं आया है, हो सकता है कैमरा ट्रैप जिन रास्तों पर लगाया गया है, गुलदार उनसे अलग रास्तों से गुजर रहा हो। इसके अलावा गुलदार को शूट करने और ट्रेंकुलाइज करने के आदेश मिले हैं, लेकिन केवल आदमखोर गुलदार की पहचान कर मारने के आदेश हैं। एक- दो दिन में एक और शूटर को इस काम में लगाया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द सफलता मिल जाएगी। जिससे ग्रामीण राहत महसूस करेंगे।

-- सनातन सोनकर, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून।

पार्क में मोर्चा संभालेंगे शूटर लखपत
आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश मिलने के बावजूद अब तक सफलता हाथ न लगने के बाद पार्क प्रशासन ने एक और शूटर को बुलाया है। बताया जा रहा है कि शूटर लखपत काफी अनुभवी हैं, जोकि अब तक 50 आदमखोर गुलदारों को शूट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार तक वह पार्क में मोर्चा संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed