फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांसद निधि से पूरा होगा बारातघर का निर्माण

सांसद निधि से पूरा होगा बारातघर का निर्माण

Mon, 18 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सांसद निधि से पूरा होगा बारातघर का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ में निर्माणाधीन बारातघर का कार्य पूरा कराने के लिए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से 10 लाख रुपये दिए जाने पर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान विनोद विहार विकास कल्याण समिति के सदस्यों ने सांसद को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। खदरी खड़कमाफ में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका पहला कर्तव्य है। उन्होंने जनता से मूलभूत समस्याओं को लगातार उनके संज्ञान में लाने की अपील भी की। कहा कि क्षेत्र के लोगों की हरसंभव सहायता के लिए वह हरवक्त तैयार हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैप्टन सेवानिवृत्त गोविंद सिंह रावत, कांता प्रसाद कंडवाल, पितांबर दत्त नौटियाल, सुल्तान सिंह नेगी, टेक सिंह राणा, शांति देवी नौटियाल, सवित्री देवी रावत, विजय प्रसाद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed