फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजयोग से मन होता है स्वस्थ: शीलू दीदी

राजयोग से मन होता है स्वस्थ: शीलू दीदी

Mon, 18 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
राजयोग से मन होता है स्वस्थ:  शीलू दीदी
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, डोईवाला सेवा केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजयोग ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट परिसर स्थित हॉल में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजस्थान स्थित माउंट आबू की मुख्य शिक्षक राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी शीलू दीदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तन की तंदुरुस्ती जितनी जरूरी है, उतना ही मन का स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। राजयोग से व्यक्ति स्वयं को पहचानने में कामयाब हो जाता है।
उन्होंने बताया कि कि मन से ही विकारों की उत्पत्ति होती है, जो आगे चलकर रोगों में बदल जाते हैं। राजयोग से ही इन सभी पर नियंत्रण रखा जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को राजयोग के तौर तरीके भी समझाए। हरिद्वार की ब्रहमाकुमारी मीना दीदी ने कहा कि राजयोग आत्मा से परमात्मा का मिलन है। पश्चिमी देश वर्तमान में इस ओर अग्रसर होकर आध्यात्मिक उन्नति कर रहे हैं। डोईवाला सेवा केंद्र की ब्रह्मकुमारी शालू दीदी ने कहा कि योग को हृदय की गहराइयों से आत्मासात करने पर व्यक्ति को परम सुख का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योगपति मदनमोहन वार्ष्णेय ने कहा कि वर्तमान समय में राजयोग से ही दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पीआरओ शैलेंद्र त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, राजन गोयल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, सुशील कुमार, डॉ. बीएस सोढ़ी, ईश्वरचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रामस्वरूप, आरएस पंवार, विमल कुमार, राजकुमार, कल्पना, पुष्पा, काजल, अनु चौहान, विनोद चौहान, उम्मेद नेगी, नीरज गुप्ता, गौरी गोयल, लच्छीराम लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed