फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारा बैंकों में नहीं मिल रहा चारा महंगे दामों पर चारा खरीदने को मजबूर पशुपालक

चारा बैंकों में नहीं मिल रहा चारा महंगे दामों पर चारा खरीदने को मजबूर पशुपालक

Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चारा बैंकों में नहीं मिल रहा चारा महंगे दामों पर चारा खरीदने को मजबूर पशुपालक
गोपेश्वर। जिले में पशुपालन विभाग की ओर से स्थापित चारा बैंकों में पशु चारा न मिलने से पशु पालक परेशान हैं। पशुपालकों को विपणन केंद्रों पर तीन माह से पशु चारा न मिलने के चलते खुले बाजार से महंगे दाम पर चारा खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशुपालक हेमंत दरमोड़ा, दर्शन सिंह, रघुवीर सिंह, बदरी सिंह, हुकम सिंह और मनोज कुमार और देवेश्वरी देवी का कहना है कि जिले में पशुपालन विभाग की ओर से 10 चारा विपणन केंद्रों की स्थापना की गई। विभाग की ओर से पशुपालकों को 255 रुपए प्रति बैग के हिसाब से चारा उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन चारा बैंकों में तीन माह से मांग के सापेक्ष चारा आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में बाजार से 400 रुपए प्रति बैग के हिसाब से चारा खरीदना पड़ रहा है। इस कारण पशुपालकों को प्रतिमाह 4-5 हजार रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इधर, जिला पशुपालन अधिकारी डा. लोकेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार से ढुलाई की सब्सिडी नहीं मिल पाई है। इस वर्ष चारा ट्रांस्पोर्टेशन के लिए शासन स्तर पर होने वाला अनुबंध भी नहीं किया गया है। इस कारण जिले में चारे की आपूर्ति मांग के सापेक्ष नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed