{"_id":"5b23f3e74f1c1bfa6e8b81ef","slug":"15290828583-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफारतीर में मनाई जाएगी वीसी दरवान सिंह नेगी की पुण्य तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफारतीर में मनाई जाएगी वीसी दरवान सिंह नेगी की पुण्य तिथि
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की 68वीं पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव कफारतीर गांव में मनाई जाएगी। गांव में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शताब्दी समारोह के तहत होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
ग्राम प्रधान दुर्गा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शताब्दी समारोह समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि 24 जून को स्व. वीसी दरवान सिंह नेगी की 68वीं पुण्य तिथि कफारतीर में मनाई जाएगी। इस दौरान गढ़वाल राइफल के बैंड, मेडिकल कैंप, सेना की कैंटीन का आयोजन किया जाएगा साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सेना से संबंधित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी कर्नल डीएस बर्तवाल को दी गई। बैठक में सुदर्शन सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह, उमेद सिंह, लखपत सिंह, चंदन सिंह, जानकी देवी, सुलोचना देवी, सावित्री देवी, देवकी देवी, लीला देवी और धर्मा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।