फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरे दिन भी चमोली में टैक्सियों के चक्के रहे जाम, तीर्थयात्री और स्थानीय यात्री रहे परेशान

दूसरे दिन भी चमोली में टैक्सियों के चक्के रहे जाम, तीर्थयात्री और स्थानीय यात्री रहे परेशान

Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी चमोली में टैक्सियों के चक्के रहे जाम, तीर्थयात्री और स्थानीय यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में दूसरे दिन भी टैक्सियों के चक्के जाम रहे। शुक्रवार को गोपेश्वर और चमोली टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने गोपेश्वर में प्रदर्शन कर विरोध जताया और टैक्सी संचालकों ने राज्य सरकार और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
जिले में टैक्सियों की हड़ताल से जहां बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को आवाजाही के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए मीलों पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ऐसे में अब बसों में ओवर लोडिंग होने लगी है। गोपेश्वर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह का कहना है कि यदि शीघ्र सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो वे व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों से आंदोलन के लिए सहयोग की मांग कर आंदोलन तेज कर देंगे। इस मौके पर राजवीर बिष्ट, शिव सिंह, महेंद्र राणा, लखन कनवासी, राकेश डिमरी, हर्षवर्द्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, रणजीत सिंह, सुबोध नेगी, पंकज और कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


टैक्सी-मैक्सी महासंघ के आंदोलन को समर्थन
गोपेश्वर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने राज्य में चल रहे टैक्सी-मैक्सी महासंघ के आंदोलन समर्थन दिया है। पार्टी के जिला मंत्री विनोद जोशी ने कहा कि सरकार की ओर से लगाए जा रहे स्पीड गवर्नर का बाजार भाव 2500 रुपये है, जबकि कंपनियों को ओर से उक्त डिवाइस को लगाने की एवज में 7500 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed