{"_id":"5b23f3e34f1c1bf26e8b8454","slug":"152908285411city-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडियो शूटिंग के दौरान रामणी गांव में बिगड़ी लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत-CITY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विडियो शूटिंग के दौरान रामणी गांव में बिगड़ी लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत-CITY
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लाक के रामड़ी गांव में शुक्रवार देर शाम लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत अचानक बिगड़ गई। घाट से डाक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर उनका परीक्षण किया। उनका रक्तचाप बढ़ा है। परीक्षण के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया गया है।
लोकगायक नेगी एक वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों रामड़ी गांव गए हैं। उनके पुत्र कविलास नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह शूटिंग शुरू हुई लेकिन दोपहर बाद बारिश के चलते इसे रोकना पड़ा। शूटिंग के बाद देर शाम नेगी दा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत की। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएमओ चमोली और सीएचसी घाट को दी। सूचना मिलने पर सीएचसी घाट से चिकित्सकों की टीम ने रामणी गांव पहुंचकर लोकगायक नेगी के स्वास्थ्य की जांच की।
सीएमओ डा. तृप्ती बहुगुणा ने बताया कि लोकगायक नेगी का रक्तचाप बढ़ा था। गांव पहुंची टीम ने रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उन्हें आवश्यक दवाएं दी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया गया है, जहां उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है।