{"_id":"5b22a07b4f1c1bb26e8b805a","slug":"15289959667110-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में किया 110 यूनिट का रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में किया 110 यूनिट का रक्तदान
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रक्तदान दिवस पर रोटरी क्लब की ओर से आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों व रोटरी सदस्यों की ओर से 95 यूनिट रक्त दान किया गया। वहीं बेस अस्पताल श्रीकोट में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया, लेकिन अस्पताल की जरूरत के अनुरूप 15 यूनिट रक्त ही एकत्र किया गया। दोनों शिविरों में एकत्र 110 यूनिट को बेस अस्पताल के रक्त कोष में जमा किया गया।
बृहस्पतिवार को अदिति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोग रक्त दान करने पहुंचे। इस मौके पर तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर की ओर से विधिक साक्षरता शिविर के तहत लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को विधिक जानकारी के लिए साहित्य वितरित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अनिल स्वामी, राजीव विश्नोई, सत्यजी खंडूडी, गिरीश पैन्यूली, प्रदीप पंवार, दीपक उनियाल, संगीता फरासी, डा.सतीश, प्रभा खंडूडी, भगवती प्रसाद पोखरियाल, रविंद्र सिलवाल आदि मौजूद थे। राजकीय बेस अस्पताल श्रीकोट में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी की ओर से रक्तदाताओं व रेडक्रास के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।