फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गहड़ गांव में पिंजड़े में कैद हुई मादा गुलदार

गहड़ गांव में पिंजड़े में कैद हुई मादा गुलदार

Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गहड़ गांव में पिंजड़े में कैद हुई मादा गुलदार
श्रीनगर। गहड़ गांव में बृहस्पतिवार को एक मादा गुलदार पिंजड़े में कैद हो गई। श्रीनगर से करीब 10 किमी दूर गहड़ गांव में मंगलवार (12 जून) को मादा गुलदार ने एक महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना के वक्त महिला गदेरे में कपड़े धो रही थी। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से वार कर गुलदार को भगा दिया था। कुछ देर बाद उक्त गुलदार घटनास्थल से कुछ देर मृत मिली थी। लगभग एक वर्षीय गुलदार कई दिन से भूखी बताई गई थी। इस घटना से आशंकित लोगों का कहना था कि क्षेत्र में तीन और गुलदार घूम रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। बृहस्पतिवार को पिंजड़े में एक गुलदार फंस गई। वन विभाग की टीम गुलदार को पौड़ी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed