फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांड तोडने पर डॉक्टर ने जमा कराए 30 लाख रुपये

बांड तोडने पर डॉक्टर ने जमा कराए 30 लाख रुपये

Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बांड तोडने पर डॉक्टर ने जमा कराए 30 लाख रुपये
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से पासआउट एक एमबीबीएस डॉक्टर ने सरकारी सेवा अनिवार्यता अनुबंध (बांड) तोड़ने पर कालेज के खाते में 30 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। डॉक्टर ने सरकारी क्षेत्र में काम नहीं करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सा संस्थानों से रियायती दर (सब्सिडी) पर मेडिकल की पढ़ाई करने के एवज में छात्र-छात्राओं को बांड (अनुबंध) भरना पड़ता है। अनुबंध के अनुसार, उन्हें पांच साल तक संविदा पर प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में सेवा देनी होती है, जबकि बांड तोड़ने पर उन्हें साढ़े चार साल की फीस ब्याज सहित भरनी पड़ती है। मौजूदा समय में कई ऐसे डॉक्टर हैं, जिन्होंने पास आउट होने के बाद बांड के अनुसार सरकारी सेवा ज्वाइन नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग इनकी ढूंढ खोज भी कर रहा है। ऐसे ही एक बांडधारी डॉक्टर ने बांड तोड़ने का पत्र मेडिकल कॉलेज को भेजते हुए निर्धारित रकम भी जमा करा दी है। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य प्रो. केके अग्रवाल ने बताया कि ऊधमसिंह नगर निवासी डा. इंद्रेश विक्रम सिंह 2010 बैच के एमबीबीएस छात्र हैं। वे 2015 में पासआउट हुए थे। इंटर्नशिप करने के बाद उनको देहरादून जिला आवंटित हुआ था। उक्त चिकित्सक ने सरकारी क्षेत्र में काम न करने की इच्छा जाहिर करते हुए 30 लाख रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed